Home / Politics / NDA मैं सीट शेयरिंग पर बवाल चिराग ने चेताया कहा PK की जनसुराज से गठबंधन…..

NDA मैं सीट शेयरिंग पर बवाल चिराग ने चेताया कहा PK की जनसुराज से गठबंधन…..

बिहार में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनावी सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है। चुनाव से पहले NDA के अंदर सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान तेज हो गई है। जेडीयू और बीजेपी के बीच जारी खींचतान के बीच अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने नया सियासी संकेत दे दिया है।

चिराग पासवान की पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि अगर सम्मानजनक सीट बंटवारा नहीं हुआ, तो विकल्प खुले हैं। उन्होंने साफ कहा जन सुराज से बातचीत की संभावनाएं खत्म नहीं हुई हैं।” यह बयान आते ही सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।

दरअसल LJP (RV) को उम्मीद थी कि उसे कम से कम 30 से 35 सीटें मिलेंगी, लेकिन बीजेपी और जेडीयू ने अब तक किसी भी दल को स्पष्ट संख्या नहीं बताई है। वहीं, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी हाल के दिनों में कई इलाकों में सक्रियता बढ़ाई है और कई सीटों पर मजबूत दावेदारी जताई है।

NDA से ये बयान ऐसे वक्त आया है, जब नीतीश कुमार और बीजेपी के बीच भी कई सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है। सूत्रों के मुताबिक, अब सीट शेयरिंग का फार्मूला तय होने तक बिहार NDA में अंदरखाने नाराजगी बनी रह सकती है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now