Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

सीएम फडणवीस की रैली के दौरान लुटेरों ने मचाई सनसनी, 26 लाख के गहने गायब, 11 गिरफ्तार….

आपको बता दे क महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की एक रैली के दौरान लुटेरों ने भीड़ से 26 लाख रुपये मूल्य का सोना चुरा लिया। यह घटना तब घटी जब रैली के दौरान भारी संख्या में लोग जुटे हुए थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्मंत्री बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस पहली बार नागपुर पहुंचे हुए थे।

सूत्रों के अनुसार, लुटेरे रैली में शामिल हुए थे और उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया, जब लोग रैली में व्यस्त थे। आरोपियों ने महिलाओं से गहने और आभूषण चुराए। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और लुटेरों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया था।

वही पुलिस ने बताया कि आरोपियों का एक गिरोह नागपुर में 1 दिन पहले ही अहमदनगर, जलाना और यवतमाल से आया था। यहां सीएम रैली में शामिल हुआ था। सभी आरोपी हवाई अड्डे से रैली में शामिल हुए थे।गिरोह ने हवाई अड्डे से सोने गांव पुलिस थाने से प्रताप नगर और बजाज नगर थाने क्षेत्र तक करीब 33 लोगों के गहने चुराए हैं। बता दे की पुलिस ने इन 11 आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कारर्वाई की भी बात कही है।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Share
Now