Home / News / रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने प्रदेशवासियों को गुरु घासीदास जयंती पर दी हार्दिक शुभकामनाएं

रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने प्रदेशवासियों को गुरु घासीदास जयंती पर दी हार्दिक शुभकामनाएं

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा,रामपुर//सतनामी समाज के महान संत, समाज सुधारक और मानवता के उपासक गुरु घासीदास जी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गुरु घासीदास जी का जीवन सत्य, अहिंसा, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों का प्रतीक है। उनका संदेश “मनखे-मनखे एक समान” आज भी समाज को एकता, भाईचारे और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास जी ने छुआछूत, भेदभाव और अंधविश्वास के विरुद्ध आवाज बुलंद कर समाज को नई दिशा दी। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समतामूलक, न्यायपूर्ण और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
विधायक फूल सिंह राठिया ने प्रदेशवासियों से अपील कि वे गुरु घासीदास जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें और सामाजिक समरसता, शांति व आपसी सहयोग को मजबूत करें। अंत में उन्होंने जयंती के अवसर पर प्रदेश की खुशहाली, तरक्की और अमन-चैन की कामना की।

Tagged:
[post-views]
Share
Now