June 6, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

Rajasthan / बसपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर को जूतों की माला पहनाई, मुंह काला करके गधे पर बैठाया;

  • टिकट बेचे जाने के आरोपों से नाराज कार्यकर्ताओं ने निकाला बसपा नेता रामजी गौतम का जुलूस
  • मायावती ने ट्वीट करके कांग्रेस पर लगाया आरोप

जयपुर. बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर रामजी गौतम तथा प्रदेश प्रभारी सीताराम मेघवाल को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का रोष झेलना पड़ा।

कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लगाकर उनका मुंह काला करके उन्हें जूतों की माला पहना दी। कार्यकर्ताओं का आक्रोश यहीं नहीं थमा। उन्होंने उन्हें गधे पर बैठाकर घुमा दिया।

मंगलवार को रामजी गौतम और सीताराम पार्टी कार्यालय में ही थे। तभी कुछ कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए अंदर आ गए और रामजी गौतम और सीताराम का मुंह काला कर दिया और गधों पर बैठाकर घुमाया।

कार्यकर्ता इन दोनों के खिलाफ जमकर नारे लगा रहे थे। इससे पहले भी बसपा की बैठक में कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था, इसमें मारपीट तक हो गई थी। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया था।

ये सारा विवाद कुछ दिन पहले तब शुरू हुआ था जब बसपा के छह विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कार्यकर्ता इस बात से नाराज थे और आरोप लगा रहे थे कि बसपा में टिकट बेचे जाते हैं।

कार्यकर्ता इन दोनों पदाधिकारियों पर टिकट बेचने के आरोप लगा रहे थे। बसपा से चुनाव जीते विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने भी आरोप लगाए थे कि बसपा में टिकट बेचे जाते हैं। इसके बाद से ही विवाद और बढ़ गया था।

कुछ दिन पहले छहों विधायक उदयपुरवाटी से राजेंद्र गुढ़ा, नगर से वाजिब अली, नदबई से जोगिंदर अवाना, तिजारा से संदीप यादव, किशनगढ़ बास से दीपचंद खेरिया और करौली से लाखन सिंह ने बसपा विधायक दल का विलय कांग्रेस में कर लिया था।

इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2009 में भी इसी तरह बसपा के छह विधायकों को पार्टी में शामिल किया था।

मायावती का ट्वीट

Mayawati@Mayawati

कांग्रेस पार्टी ने पहले राजस्थान में बीएसपी विधायकों को तोड़ा और अब मूवमेन्ट को अघात पहुँचाने के लिए वहाँ वरिष्ठ लोगों पर हमला करवा रही है जो अति-निन्दनीय व शर्मनाक है। कांग्रेस अम्बेडकरवादी मूवमेन्ट के खिलाफ काफी गलत परम्परा डाल रही है जिसका जैसे को तैसा जवाब लोग दे सकते हैं।2,62911:28 am – 22 अक्तू॰ 2019Twitter Ads

Share
Now