Join Us

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी,जानिए देवभूमि के हालात

देवभूमि हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी बारिश से तबाही का दौर जारी है।

जगह-जगह बादल फटने व भूस्खलन से 23 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वही राज्य में आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, आपदा के कारण राज्य में 752 सड़कें बंद हैं।

कांगड़ा जिले में बाथु पुल के पास चलती जीप पर मलबा गिर गया। हादसे में चालक प्रवीण की मौत हो गई है। अखबार लेकर चालक तड़के ऊना जा रहा था।

शिमला के फागली में भी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की चपेट में एक मकान आ गया। इसमें चार लोगों के शव मिले हैं। अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बड़ा हादसा हुआ है। यहां भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन की चपेट में एक शिव मंदिर आ गया। पांच शव निकाले गए हैं।

इसमें 40 से ज्यादा लोगों के दबे होने की बात सामने आ रही है। शिमला के समरहिल इलाके में ये हादसा हुआ है।

सरकार के आदेश अनुसार इस वर्ष 15 अगस्त के उपलक्ष्य पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित किए जाएंगे। यह निर्णय मौसम को देखते हुए लिया गया है। पंचायत में केवल झंडा फहराया जाएगा। यह सूचना पंचायत प्रतिनिधियों से मिली है।

Share
Now