Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

हिमाचल प्रदेश की जीत को लेकर राहुल का बड़ा बयान! जयराम ठाकुर ने दिया इस्तीफा…..

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। चुनाव आयोग ने कई सीटों पर नतीजों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अभी तक 18 सीटों पर जीत दर्ज की है और 7 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने 38 सीटों पर जीत दर्ज की और 2 सीटों पर आगे है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी ने तीनों सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। हम लोगों के विकास के लिए काम करना कभी बंद नहीं करेंगे और अपनी हार की समीक्षा करेंगे।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने जनता को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है। फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे

हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राजभवन से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। लोगों के विकास के लिए काम करना कभी बंद नहीं करेंगे। हमें चीजों का विश्लेषण करने की जरूरत है। कुछ मुद्दे ऐसे थे, जिन्होंने नतीजों की दिशा बदल दी। अगर वे हमें बुलाएंगे तो मैं दिल्ली जाऊंगा।

Share
Now