हाथरस रेप पीड़िता से राहुल’ प्रियंका की मुलाकात- जानिए भावुक होकर क्या कहा ….

पीड़िता के परिवार ने कहा कि पुलिस को ये बताना चाहिए कि उन्होंने किसको जलाया है. परिवार ने डीएम प्रवीण कुमार पर धमकाने का आरोप लगाया है. परिवार ने यूपी पुलिस पर मारपीट का भी आरोप लगाया है. उन्होंने ये भी कहा कि किसी से बात नहीं करने दी. बाहर नहीं निकलने दिया.

हाथरस केस लगातार चौथे दिन सुर्खियों में है। गैंगरेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को देर शाम हाथरस पहुंच गए हैं। भारी भीड़ के बीच घर में दोनों नेताओं ने परिजनों से बातचीत की।

 इसके पहले नोएडा के डीएनडी पर कड़ी सुरक्षा के बीच राहुल और प्रियंका गांधी डीएनडी से हाथरस के लिए रवाना किया गया था। नोएडा से राहुल को पांच लोगों के साथ हाथरस आने की अनुमति दी गई थी। वहां अधिक भीड़ इकट्ठी होने के कारण पुलिस को उन्हें काबू करने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। 

 -राहुल-प्रियंका से मिलकर भावुक हुआ परिवार, सिलसिलेवार तरीके से बताया पूरा घटनाक्रम.

– बातचीत के दौरान प्रियंका परिवार को लगातार बंधाती रहीं ढांढस

– प्रियंका ने मां को गले लगाया और न्याय की लड़ाई में साथ का किया वादा

– आसपास के सभी घरों की छतों पर बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

– सुरक्षा और मीडियाकर्मियों की भारी मौजूदगी ने बढ़ाई दिक्कतें

– अंधेर में डूबे गांव को वाहनों और टार्च की रोशनी से मिला सहारा

राहुल-प्रियंका को दिल्ली-नोएडा फ्लाइवे पर रोका गया था

राहुल-प्रियंका के साथ कांग्रेस के 35 सांसद जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दिल्ली-नोएडा फ्लाइवे (नोएडा बॉर्डर) पर रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। बातचीत के बाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका को जाने की इजाजत दे दी। इसके बावजूद कांग्रेस समर्थक हंगामा करते रहे, तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

पीड़ित के गांव के बाहर पुलिस का पहरा
हाथरस जिले में धारा 144 लागू है, सीमाएं सील हैं। सरकार ने हाथरस की घटना से जुड़े थाने के पुलिसकर्मियों और आरोपियों के साथ ही पीड़ित परिवार के लोगों का भी नार्को टेस्ट कराने का फैसला किया है।

क्या है पूरा मामला?
हाथरस जिले के चंदपा इलाके के बुलगढ़ी गांव में 14 सितंबर को 4 लोगों ने 19 साल की युवती से गैंगरेप किया था। आरोपियों ने युवती की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और उसकी जीभ भी काट दी थी। दिल्ली में इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई। चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि दुष्कर्म नहीं हुआ था।

Share
Now