Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

लोकसभा में गरजे राहुल गांधी-कहा कृषि कानून से जमाखोरों को मिलेगी मदद…

नई दिल्ली;कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को लोकसभा में मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि कृषि कानूनों से जमाखोरी को बढ़ावा मिलेगा और मंडियों का खत्म हो जाएंगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए बुधवार को कहा था कि सदन में तीनों कृषि कानूनों के कंटेंट और मंशा पर बात नहीं हुई। उनके इस बयान पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर पलटवार किया।

किसान संगठन दिल्ली की सीमाओं पर पिछले करीब तीन महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलनकारी नए कृषि कानूनों की वापसी की मांग कर रहे हैं। बुधवार किसान संगठनों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि 18 फ़रवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक पूरे देश में रेल रोको अभियान चलेगा. 12 फ़रवरी से राजस्थान के सभी टोल प्लाज़ा किसान फ़्री कराएंगे।

Share
Now