बाराहाट (बांका), बाराहाट प्रखंड कार्यालय परिसर में “सबका सम्मान – जीवन आसान” कार्यक्रम के अंतर्गत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता ने की।
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड क्षेत्र से आए आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के 2 एवं जेपी सेनानी के 4 मामलो का त्वरित निष्पादन किया गया। गोपाल कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम जनता की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर ही हो। “सबका सम्मान – जीवन आसान” कार्यक्रम इसी उद्देश्य से चलाया जा रहा है, ताकि लोगों की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों के कर्मियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निपटारा करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। साथ ही लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को बेझिझक प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि उनका शीघ्र समाधान हो सके। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।
सबका सम्मान – जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई आयोजित






