आपको बात दे की कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली। इस अवसर पर उन्होंने हिंदी भाषा में शपथ ली और अपने हाथ में संविधान की एक प्रति ले रखी थी। बता दे प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। इस सीट पर पहले राहुल गांधी सांसद थे, लेकिन रायबरेली सीट से भी चुनाव जीतने के बाद उन्हें वायनाड सीट को खाली करना पड़ा था। इसके बाद वायनाड की सीट पर प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया। इस दौरान वायनाड लोकसभा उपचुनाव में चार लाख से अधिक मतों के अंतर से प्रियंका गांधी ने जीत दर्ज की थी। वह पहली बार किसी सदन की सदस्य बनी हैं।
साथ ही इस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। प्रियंका गांधी ने शपथ लेने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और विपक्ष में अग्रिम पंक्ति में बैठे नेताओं की ओर हाथ जोड़कर अभिवादन किया।अब संसद में गांधी-नेहरू परिवार के तीन सदस्य हो गए हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लोकसभा की सदस्य हैं, जबकि सोनिया गांधी राज्यसभा सांसद हैं।
रिपोर्ट:- कनक चौहान