उत्तरप्रदेश/कौशाम्बी संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट
कौशाम्बी जनपद .उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रतिभा कुशवाहा द्वारा महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के दृश्टिगत कांषीराम अतिथि गृह ओसा मंझनपुर कौषाम्बी में महिला जनसुनवाई तथा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। महिला जनसुनावाई के दौरान विभिन्न प्रकार की कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 16 का मौके पर निस्तारण कराया गया शेष का त्वरित निस्तारण किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों/विभागों को निर्देशित किया गया। समस्त अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जहां पर कचऱे के डिब्बे बंटवाया गया है उसकी सूची उपलब्ध करायें तथा महिलाओं को विभागीय भर्तियों में प्राथमिकता देने के निर्देश दिये गये है। गांवों में जहां पर नाली खोदकर पाइपलाइन बिछायी गयी है उस पर सही ढंग से मिट्टी डलवाने तथा नालियों में पाइपलाइन लीकेज होने से गंदा पानी जाने की समस्या का समाधान कराये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित कम्पनी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता जल निगम को निर्देशित किया गया। अस्पतालों में मरीजों को स्वच्छ एवं पौष्टिक आहार, नाश्ता आदि दिये जाने हेतु उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया। बैंकों में जाने वाली महिलाओं से सुगमता से बात करने हेतु सभी बैंको को निर्देशित किये जाने हेतु प्रबन्धक अग्रणी बैंक को निर्देश दिया गया। डूडा विभाग को निर्देशित किया गया कि आवास के लाभार्थियों की सूची अधिशाषी अधिकारियो को उपलब्ध कराये जिससे अधिशाषी अधिकारियों द्वारा भेजी गयी सूची से मिलान किया जा सके। महिला थाना एवं पुलिस सहायता केन्द्रो पर सहायता हेतु जाने वाली महिलाओं को सुगमता से बात की जाये इस सम्बन्ध में पुलिस उपाधीक्षक को समस्त थानों एवं पुलिस सहायता केन्द्रां को पत्र प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी पात्र महिलाओं एवं बच्चों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाये। सदस्य महोदया द्वारा ग्राम पंचायत मिर्जापुर जवई में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों समूह की महिलाओं आदि से नारी संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान, जिला होम्योपैथिक अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत, अग्रणी जिला प्रबन्धक, पूर्ति निरीक्षक, महिला थाना सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अधिक संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा स्वयं सहायता समूह की महिलायें उपस्थित रही।