झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
उपचुनाव में बारां जिले की अंता सीट से प्रमोद जैन भाया होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी
बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया को बनाया अपना प्रत्याशी उपचुनाव में बीजेपी से पहले कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर बाजी मारी अब देखने वाली बात यह होगी कि भाजपा पूर्व मंत्री के सामने किसको उतारती है वहीं नरेश मीणा भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं अगर नरेश मीणा चुनाव लड़ते हैं तो इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कंवरलाल मीणा ने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भैया को इसी सीट पर 5 हजार से अधिक वोटो से चुनाव हराया था






