Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

मध्य प्रदेश में आई बाढ़ पर सियासत, कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर …

मध्य प्रदेश में आई भारी बारिश के चलते प्रदेश बाढ़ से ग्रस्त है। 

लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़ प्रभावित इलाकों को दौरा कर रहे हैं और सभी प्रकार की मदद पहुंचाने में जुटे हुए हैं।

बाढ़ का राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह चौहान पर करारा हमला बोला है।

उन्होंने कहां,’ मौजूदा मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की मदद का दिखावा करने से कोई फायदा नहीं है। 

साथ ही बाढ़ प्रबंधन के समय और आंकड़ों पर विवरण दें क्योंकि उन्हें कोई परवाह नहीं है।

मौसम विभाग की तरफ से लगातार भारी बारिश का अलर्ट दिया जा रहा है। सरकार को सभी को सर्तक करना चाहिए।

बता दें कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में पिछले तीन दिनों तक कहर बरपाने वाली बाढ़ में कई जिंदगियां भी समा चुकी हैं !

इस बाढ़ में अब तक प्रशासन ने 20 लोगों की मौत की पुष्टि भी कर दी है। इनमें शिवपुरी में 11, श्योपुर में छह और मुरैना में तीन लोगों की मौत हुई है।

लगातार हो रही बारिश से विदिशा, गुना और अशोकनगर जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। गुना जिले में नदी-नालों की बाढ़ में 290 गांव घिर गए हैं। यहां सोडा गांव के 300 लोग बाढ़ से प्रभावित है।

Share
Now