Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

CM सिक्योरिटी में तैनात पुलिस जवान ने खुद को गोली मारी- मौत से मचा हड़कंप…

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सिक्योरिटी में तैनात जवान ने खुदकुशी की है। जवान अजय सिंह सेंगर ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया।

मंगलवारा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि जवान ने आज सुबह खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे रहवासियों ने जवान अजय सिंह सेंगर को खून से लथपथ देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

बता दें कि पुलिस को घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिसकी वजह से मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share
Now