Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

झूठी गोकशी को लेकर गोवंश के कंकाल के साथ माहौल खराब करने की साजिश का पुलिस ने किया भंडाफोड़ कथित हिंदू संगठन का अध्यक्ष निकला मास्टर माइंड….

सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र में अंबाला हाईवे पर गोवंश के चार कंकाल रखकर जाम लगाना हिंदू योद्धा परिवार के संस्थापक विश सिंह कांबोज को भारी पड़ गया। सरसावा पुलिस ने विश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि गोकशी के आरोपी के दोस्त के कहने पर, उसने दूसरे गोकश को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। इसके बदले विश सिंह कांबोज ने पेशगी के तौर पर 50 हजार रुपये लिए थे। आरोपी दोस्त ने ही विश सिंह को कई माह पुराने गोवंश के कंकाल दिए थे, जिन्हें हाईवे पर रखकर जाम लगाया गया था।

पुलिस के मुताबिक, इस साजिश का उद्देश्य दो समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाना और माहौल खराब करना था। आरोपी का दोस्त टीपू कुरैशी, जो 62 फुटा रोड का निवासी है, इस मामले में नामजद है और फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार, टीपू कुरैशी अपने दुश्मन को गोकशी के आरोप में फंसाना चाहता था, जिसके लिए उसने विश सिंह कांबोज के जरिए यह साजिश रची।

विश सिंह कांबोज हिंदू योद्धा परिवार के नाम से एक संगठन चलाता है, जिसमें कई युवाओं को भी जोड़ा गया है। पुलिस को जांच के दौरान एक ऑडियो भी

Share
Now