Home / Updates / पीएम मोदी का वार: विपक्ष ने किया मातृशक्ति का अपमान…..

पीएम मोदी का वार: विपक्ष ने किया मातृशक्ति का अपमान…..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने 105 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की और कहा कि अब गांव-गांव की “जीविका दीदियों” को आसानी से ऋण मिलेगा और आत्मनिर्भर बनने का रास्ता खुलेगा। उन्होंने बिहार सरकार को बधाई देते हुए बताया कि यह योजना पूरी तरह डिजिटल होगी। मोदी ने महिलाओं को देश की ताकत बताते हुए कहा कि शौचालय, आवास योजना, मुफ्त राशन, बैंक सखी, लखपति दीदी और ड्रोन दीदी जैसी योजनाएं महिलाओं की जिंदगी आसान बनाने की बड़ी पहल हैं।

संबोधन के दौरान पीएम मोदी भावुक हो गए और राजद-कांग्रेस मंच से उनकी मां को दी गई गालियों का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी मां का नहीं, बल्कि पूरे देश की मां-बहन-बेटी का अपमान है। मोदी ने याद किया कि उनकी मां का राजनीति से कोई संबंध नहीं था और वह अब इस दुनिया में भी नहीं हैं, फिर भी उन्हें अपमानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दर्दनाक है और वे अपना दुख बिहार की माताओं-बहनों के साथ साझा कर रहे हैं। पीएम मोदी ने दोहराया कि मां भारती और उनकी मां के आशीर्वाद से ही वे देश की सेवा कर पा रहे हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now