Home / Stories / PM Modi Mann Ki Baat: नए साल में आज पहली बार PM मोदी करेंगे मन की बात…

PM Modi Mann Ki Baat: नए साल में आज पहली बार PM मोदी करेंगे मन की बात…

नई दिल्‍लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 जनवरी यानि रविवार को रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों के साथ संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम ऐसे वक्‍त में हो रहा है ज‍ब राष्‍ट्रीय राजधानी नई दिल्‍ली में नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन गर्म है। यही नहीं ठीक एक दिन बाद यानी सोमवार को संसद में देश का बजट भी पेश किया जाना है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने कृषि कानूनों समेत अन्‍य मसलों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा भी खोल रखा है।

PunjabKesari

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कोविड-19 टीकाकरण पर भी अपनी बात रख सकते हैं। प्रधानमंत्री का संवाद सुबह 11 बजे शुरू होगा। आप इसे प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर पेज और भाजपा के ट्वि‍टर और फेसबुक पेज पर भी सुन सकते हैं। इसका प्रसारण आकाशवाणी, डीडी और नरेंद्र मोदी एप पर भी किया जाएगा। मोबाइल फोन पर इस कार्यक्रम को सुनने के लिए 1922 नंबर पर मिस्‍ड कॉल किया जा सकता है

[post-views]
Share
Now