झालावाड़ की रेबेल्स क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी दिव्यराज का अंडर 14 डी.ए.वी. राष्ट्रीय चैंपियनशिप राजस्थान क्रिकेट टीम में चयन हुआ हैं,प्रतिभाशाली क्रिकेटर दिव्यराज अंडर 14 डी.ए.वी. राजस्थान स्तरीय में झालावाड़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे,दिव्यराज के कोच अंशुल सिंह पंवार ने बताया कि दिव्यराज दाएं हाथ के लेग स्पिनर गेंदबाज ओर मध्यम क्रम के बल्लेबाज हैं,खिलाड़ी के चयन में जिले के खेल प्रेमियों और अकादमी में हर्ष का माहौल हैं,कोच अंशुल सिंह पंवार ने बताया कि दिव्यराज अकादमी के चौथे ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है,दिव्यराज दिल्ली में आयोजित होने वाली अंडर 14 डी.ए.वी. राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे,अकादमी के सभी खिलाड़ियों व परिजनों ने कोच ओर दिव्यराज को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की ये जानकारी अकादमी मैनेजर दुर्गालाल भील ने दी।
झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट






