प्लास्टिक सर्जरी से बदल रही ज़िंदगी ,देश दुनियाँ में तेजी से बढ़ रहा प्लास्टिक सर्जरी का प्रचलन

आज के समाज में, विशेष रूप से सोशल मीडिया और सेल्फी कल्चर के कारण, लोग अपनी शारीरिक छवि को लेकर भुत संवेदनशील हो गए हैं। प्लास्टिक सर्जरी के जरिए लोग अपने रूप-रंग, चेहरे के आकार या शरीर के अन्य हिस्सों में सुधार करने का प्रयास करते हैं, ताकि उन्हें आत्मविश्वास बढ़े और वे अपनी बाहरी छवि से संतुष्ट रहें। जिसके लिए वो प्लास्टिक सर्जेरी का सहारा लेते है। तो वही दूसरी तरफ प्लास्टिक सर्जरी को लेकर कई मिथ भी फैले हुए है। इन्ही मिथ व भ्रांतियों को दूर करते हुए जाने माने प्लास्टिक, सर्जन डॉ राकेश तंवर ने हमारे कई मिथ को साफ किया है। डॉ तंवर के अनुसार, लोगों को लगता है कि प्लास्टिक सर्जरी बहुत महंगी होती है। पर ऐसा नहीं है डॉ तंवर ने इस मिथ का खंडन करते हुए कहा की प्लास्टिक सर्जरी का उपयोग किसी भी तबके का व्यक्ति करवा सकता है। अगर आप सही प्लास्टिक सर्जन के पास जाते है। तो प्लास्टिक सर्जरी इतनी महंगी ब्रांच नहीं है।

इनमें भी सर्जरी मददगार

कॉस्मेटिक सर्जरी में स्तन वृद्धि, अतिरिक्त चर्बी को कम करना, स्तन का आकार कम करना, ब्रेस्ट लिफ्ट, टमी टक सर्जरी, नितंब सुधार, पलकों में सुधार, नाक के आकार में सुधार, कान के आकार में सुधार, झुर्रियों में सुधार, माथे का कायाकल्प, ठोड़ी के आकार में सुधार, गाल के आकार में सुधार, त्वचा के जवां करने के लिए, मृत त्वचा को हटाना, बालों में सुधार, योनि के आकार में सुधार आदि प्रमुख हैं।

ये सभी सुविधाएं हरिद्वार बायपास रोड िस्थत सुखम हॉस्पिटल में भी उपलब्ध है।

Share
Now