रात भर लोगों ने मनाया जश्न! उम्मीद और आकांक्षा के साथ देशभर में 2023 का स्वागत…

भारत में भी नए साल की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत तमाम शहरों में जश्न का माहौल है और लोग घरों से निकलकर नए साल का जश्न काफी धूमधाम से मना रहे हैं। नए साल की जश्न की तैयारी के बीच कई सैलानी देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच रहे हैं। प्रशांत द्वीप के देश सामोआ, टोंगा, किरिबाती उन देशों में से हैं, जहां दुनिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत होता है। इसके बाद अन्य देश इसकी खुमारी में डूबते जाते हैं।

मुंबई में लोगों ने मनाया जश्न
न्यू ईयर 2023 मनाने के लिए मुंबई के मरीन ड्राइव पर भारी भीड़ उमड़ी

गोवा में लोगों ने किया नए साल का स्वागत
गोवा पणजी के मैजेस्टिक ग्रुप होटल में रोशनी, संगीत और नृत्य के साथ नए साल 2023 का स्वागत किया

Share
Now