दिल्ली में दर्दनाक दास्तान ! पहले युवकों ने लड़की की की जबरदस्त पिटाई फिर कैब में बैठाकर वीडियो देखे….

देश की राजधानी दिल्ली से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स ने पहले तो एक महिला की सरेआम पिटाई की और फिर उसे जबरदस्ती पीटते हुए कार डालकर ले गया। ये घटना दिल्ली के मंगोलपुरी फ्लाईओवर की है, जहां एक शख्स ने फ्लाईओवर पर महिला की पिटाई की और फिर उसे जबरदस्ती कार में बिठाया। बताया जा रहा है कि कार गुरुग्राम के रतन विहार की है। पुलिस ने गाड़ी और उसके ड्राइवर को ट्रेस कर लिया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया क्या है मामला-

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक शख्स एक लड़की को खींचकर और पीटते हुए गाड़ी में बैठा रहा है। इस वीडियो की जांच की तो पता चला यह वीडियो राजधानी दिल्ली के आउटर जिले का है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक दो लड़कों और एक लड़की ने उबर (UBER) ऐप के जरिए कैब बुक की थी। उबर की टैक्सी रोहिणी से विकासपुरी के लिए बुक की गई थी। जब टैक्सी चालक दोनों लड़कों और एक लड़की को लेकर विकासपुरी की तरफ जा रहा था तब उसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद जब लड़की गाड़ी से उतरने को कोशिश कर रही थी उसी दौरान टैक्सी में सवार एक लड़का जबरदस्ती करते हुए उसे गाड़ी के अंदर धकेल देता है।

Share
Now