Home / News / धान खरीदी नहीं, धान माफिया का खेल! चिकनिपाली केंद्र में बाहरी धान पकड़ा गया

धान खरीदी नहीं, धान माफिया का खेल! चिकनिपाली केंद्र में बाहरी धान पकड़ा गया

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

चिकनिपाली धान खरीदी केंद्र में अवैध धान का पर्दाफाश, 98.80 क्विंटल धान जब्त
चिकनिपाली//चिकनिपाली धान खरीदी केंद्र से इस वक्त
बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है…
धान खरीदी के नाम पर
अवैध और बाहरी धान खपाने की कोशिश
प्रशासन की कार्रवाई से नाकाम कर दी गई है…
सूचना मिलते ही
एसडीएम और तहसीलदार हरकत में आए
और तत्काल जांच के आदेश दिए गए…
जांच में यह साफ हुआ है कि
धान शक्ति जिले के जगदल्ली गांव से लाई गई थी
जिसे स्थानीय किसान के नाम पर
खपाने की तैयारी की जा रही थी…

जानकारी के मुताबिक
ईश्वरी प्रसाद पटेल, निवासी गनियारी
के नाम पर
98 दशमलव 80 क्विंटल धान की टोकन काटी गई थी
जबकि गांव वालों का दावा है—
संबंधित व्यक्ति खेती नहीं करता!
सबसे बड़ा सवाल
भौतिक सत्यापन को लेकर उठ खड़ा हुआ है…
जब ग्राम सेवक ने साफ कहा—
उन्होंने कोई सत्यापन नहीं किया
तो फिर यह टोकन
किस अधिकारी की मेहरबानी से जारी हुई?

“फर्जी सत्यापन किसने किया?”
स्थानीय पत्रकार
अशोक कुमार श्रीवास और उनकी टीम की सूचना पर
प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए
दोनों ट्रैक्टरों से लदी 98.80 क्विंटल धान जब्त की…
धान को
चिकनिपाली धान खरीदी केंद्र प्रभारी की निगरानी में रखा गया है…
इस कार्रवाई के बाद
धान कारोबारियों और दलालों में हड़कंप मचा हुआ है…
धान खरीदी अपने अंतिम चरण में है…
और प्रशासन के सामने
अब सबसे बड़ी चुनौती है—

क्या इस अवैध नेटवर्क की जड़ तक कार्रवाई होगी?
या फिर यह मामला भी
कागजों में ही सिमट कर रह जाएगा?

Tagged:
[post-views]
Share
Now