Home / News / हमारा कपड़ा बैंक डिपो अभियान को मिला समाज का अपार सहयोग…

हमारा कपड़ा बैंक डिपो अभियान को मिला समाज का अपार सहयोग…

अभियान से निरंतर लाभान्वित हो रहे जरूरतमंद परिवार
बकानी (जिला झालावाड़)
बकानी क्षेत्र में समाजसेवियों द्वारा संचालित हमारा कपड़ा बैंक डिपो अभियान समाज में सेवा और सहयोग की मिसाल बनता जा रहा है। इस पहल के माध्यम से अब तक बड़ी संख्या में दीनहीन एवं जरूरतमंद नागरिकों को कपड़े उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें राहत और सम्मानजनक जीवन जीने का सहारा मिला है।अभियान संचालक श्याम कुशवाह एवं विपिन उपाध्याय ने बताया कि यह अभियान पिछले तीन वर्षों से निरंतर चल रहा है और हर वर्ष समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी मात्रा में कपड़ों का दान करते हैं। इन्हीं दानों संचालकों द्वारा गरीब एवं वंचित वर्ग तक कपड़ों को पहुँचाया जाता है। अभियान संचालकों ने बताया कि, इस वर्ष भी अभियान को समाज द्वारा अपेक्षाकृत अधिक समर्थन एवं सहयोग प्राप्त हुआ है। यदि कोई व्यक्ति किसी वास्तविक जरूरतमंद के लिए कपड़े लेना चाहता है तो वह भी अभियान से कपड़े प्राप्त कर वितरण कर सकता है, ताकि सहायता सही हाथों तक पहुँच सके। वर्तमान में लाभार्थियों ने विशेष रूप से महिलाओं के कपड़ों की संख्या बढ़ाने की मांग रखी है, जिसे अभियान समिति जल्द पूरा करने की दिशा में प्रयासरत है। सेवा भाव से जुड़े इस अभियान में समाज का सहयोग निरंतर जारी है और यह पहल मानवता के प्रति समर्पण का सजीव उदाहरण बन रही है।
समाजसेवा की मिसाल बना “हमारा कपड़ा बैंक डिपो अभियान”
गरीबों की उम्मीदों का सहारा बना यह निस्वार्थ अभियान

बकानी (झालावाड़)।
सर्दी के मौसम में जब ठिठुरन आम जनजीवन को प्रभावित करने लगती है, ऐसे में “हमारा कपड़ा बैंक डिपो अभियान” गरीबों और जरूरतमंदों के लिए आशा की किरण बनकर उभरा है। इस अभियान के माध्यम से अब तक सैकड़ों परिवारों को गर्म कपड़े, कंबल,गद्दे, रजाइयाँ और साधारण वस्त्र निःशुल्क प्रदान किए जा चुके हैं। अभियान संचालक विपिन उपाध्याय (भवानीमंडी) ने बताया कि, कोई भी व्यक्ति उनके पास आकर गरीबों को देने हेतु कपड़े ले जा सकता है या फिर अपने घर के उपयोगी गर्म कपड़े, कम्बल, गद्दे, रजाई एवं अन्य वस्त्र दान कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरी तरह समाज की भागीदारी से संचालित हो रहा है और इसका उद्देश्य केवल जरूरतमंदों की सहायता करना है। वहीं बकानी के अभियान संचालक श्याम कुशवाह ने बताया कि, बीते तीन वर्षों से लगातार यह अभियान गरीब वर्ग के लोगों में कपड़े वितरण कर रहा है। इस नेक कार्य से अब दीनहीन लोग इस अभियान की ओर आशा भरी निगाहों से देखने लगे हैं। समाज के सहयोग और आशीर्वाद से ही यह सेवा-यज्ञ निरंतर प्रगति कर रहा है। अभियान संचालकों ने स्पष्ट किया कि इस अभियान से किसी प्रकार का निजी स्वार्थ या लाभ नहीं जुड़ा है। यह पूर्णतः समाज सेवा के भाव से प्रेरित पहल है और भविष्य में भी इस अभियान की आड़ में किसी निजी हित को नहीं साधा जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का सहयोग मिलता रहेगा, यह अभियान अपनी सेवा यात्रा जारी रखेगा। यह अभियान न केवल गरीबों की ठंड मिटा रहा है, बल्कि समाज में मानवता और परोपकार की नई मिसाल भी कायम कर रहा है। कपड़ों हेतु सम्पर्क
78 777 94 666 अथवा
9785242266 अभियान जन हित में जारी। अभियान के अंतर्गत कपड़ों के वितरण में किसी भी प्रकार का कोई फोटो, वीडियो नहीं लिया जाता। ओर ना ही किसी प्रकार का कोई डाटा अभियान बनाता है

Tagged:
[post-views]
Share
Now