Home / News / हसनपुर विधानसभा कुण्डल सिंधिया में महिला चौपाल का आयोजन ,

हसनपुर विधानसभा कुण्डल सिंधिया में महिला चौपाल का आयोजन ,

इंदु गुप्ता ने कुण्डल सिंधिया में आयोजित महिला चौपाल को किया संबोधित

हसनपुर (समस्तीपुर): हसनपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 140 से जनसुराज पार्टी की संभावित प्रत्याशी श्रीमती इंदु गुप्ता के नेतृत्व में शिवाजी नगर पंचायत स्थित कुण्डल सिंधिया गांव में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को साझा किया। इस संवादात्मक कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई। महिलाओं ने खुले मंच से अपनी बात रखी और सरकार व प्रतिनिधियों से अपेक्षाएं जताईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंदु गुप्ता ने कहा कि जनसुराज पार्टी महिलाओं की भागीदारी को सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक निर्णायक शक्ति मानती है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उन्हें अवसर मिला, तो वे महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में समान भागीदारी दिलाने का हरसंभव प्रयास करेंगी।
इंदु गुप्ता ने उपस्थित महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज को प्राथमिकता दी जाएगी और जनसुराज का मॉडल तभी सफल होगा जब समाज के हर तबके को बराबरी का हक मिलेगा।चौपाल के अंत में स्थानीय महिलाओं ने इंदु गुप्ता को धन्यवाद दिया और उन्हें क्षेत्र के लिए एक आशा की किरण बताया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now