श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी, बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है ।
अभियान के क्रम में थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला 01 शातिर नशा तस्कर/अभियुक्त अफसर पुत्र याकूब निवासी ग्राम पठानपुरा अहतमाल थाना बेहट जिला सहारनपुर को नल्हेडा से कच्चा पक्का जाने वाले खडंजे पर सलीम की नर्सरी के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 50 ग्राम अवैध स्मैक व 01 मोटरसाइकिल बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना चिलकाना पर मु0अ0स0 196/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त अभ्यस्त किस्म का शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध थाना बेहट व थाना मिर्जापुर पर पूर्व मे भी एन.डी.पी.एस. एक्ट व अपहरण के तहत मकुदमे पंजीकृत है । अभियुक्त अफसर उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD Linkages की जाँच की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
अफसर पुत्र याकूब निवासी ग्राम पठानपुरा अहतमाल थाना बेहट जिला सहारनपुर
बरामदगी –
50 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत करीब 5,50,000/- रूपये)
01 मोटरसाइकिल स्पलैण्डर नं0- UP11-CR-0331 ( अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज)
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –
- मु0अ0सं0 367/17 धारा 363/366 भादवि थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर
- मु0अ0सं0 514/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना बेहट जनपद सहारनपुर






