Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

मणिपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार,तो सीएम ने इस्तीफा देंने से किया इंकार……..

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और सामूहिक दुष्कर्म के मामले पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बता दें मणिपुर घटना में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले पुलिस ने 20 जुलाई को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

मणिपुर पुलिस ने शनिवार को बताया कि महीने भर पुरानी वायरल वीडियो मामले में यह पांचवी गिरफ्तारी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया है।

वही मणिपुर की घटना के बाद से सीएम एन बीरेन सिंह लोगों के निशाने पर हैं और उनसे इस्तीफा देने की मांग की जा रही है। हालांकि शुक्रवार को बीरेन सिंह ने इस्तीफा देने की बात से इनकार कर दिया और कहा कि फिलहाल उनका फोकस राज्य में कानून व्यवस्था कायम रखने पर है।

Share
Now