Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

नवरात्र पर्व की पंचमी पर पुलिस परिवार की महिलाओं ने किया रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन…

बागेश्वर। नवरात्र पर्व की पंचमी को पुलिस परिवार की महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कर भजन कीर्तन और डांडिया नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना की।इसदौरब नुमाइशखेत के दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव में महिलाओं ने भजन गायन किया। वहीँ कपकोट के केदारेश्वर मैदान और तिरुवाण में भी भक्तों ने मां दुर्गा की भेटें गाकर स्तुति की।
उत्तराखंड पुलिस वाइव्य वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष निधि श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में पुलिस परिवार की महिलाओं ने नगर के एक होटल में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। मां दुर्गा की पूजा अर्चना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसके बाद भजनों का दौर चला। मनमोहक भजनों की धुन पर आकर्षक डांडिया नृत्य पेश कर महिलाओं ने मन मोहा।इसदौरान जिलाध्यक्ष श्रीवास्तव ने सभी महिलाओं को नवरात्र की शुभकामनाएं दी।

इधर, नुमाइशखेत मैदान में आयोजित दुर्गा पूजा, आशीर्वाद भवन में चल रही देवी पूजा, कपकोट के केदारेश्वर मैदान की दुर्गा और तिरुवाण के दुर्गा पूजा महोत्सव में भी सायंकाल से देर शाम तक भजन, कीर्तन आयोजित किए गए।

रिपोर्ट-सोनिया दानू

Share
Now