Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

भाजपा के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सिद्धि अभियान के तहत बेल्टिकरी में कार्यक्रम आयोजित, मुख्य वक्ता के तौर पर पार्षद सुजीत सिंह रहे मौजूद।

एक्सप्रेस न्यूज भारत ब्यूरो चीफ सुनील दास की खास रिपोर्ट।

कोरबा दीपका:- भारतीय जनता पार्टी के 11 सफल वर्षों के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में
विकसित भारत संकल्प सिद्धि अभियान
के अंतर्गत आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 132, बेल्टिकरी बसावट में एक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब कल्याण, सेवा और सुशासन के माध्यम से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुँचाना था।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता दीपका नगर पालिका के पार्षद श्री सुजीत सिंह ने भाजपा शासनकाल में हुए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीबों और किसानों के लिए चलाई गई योजनाओं, आधारभूत संरचना के विकास और डिजिटल भारत जैसे अभियानों की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों समेत बड़ी संख्या में आम मतदाता उपस्थित रहे। सभी ने भाजपा के विकास कार्यों की सराहना की और अभियान के उद्देश्य को सफल बनाने का संकल्प लिया।यह आयोजन जनता को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, उप सरपंच नेतराम यादव, युवा मोर्चा मंडल दीपका मीडिया प्रभारी दीपक दुबे ,भारत यादव, शत्रुघ्न, यादव, कुंज राम यादव, पूर्व सरपंच बेहतरीन बाई, पंच विमल, कौशल्या, अशोक यादव, रितुवारा बाई, देव कुमारी, कांति बाई, अंगत कुमार, रामायण कुमार, सोनकुंवर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Now