Home / News / समाधान सेल की सूचना पर अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

समाधान सेल की सूचना पर अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलौदा बाजार से राजेश कुमार बघेल की रिपोर्ट

● “
● “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की घरपकड़ में मिल रही है, लगातार कामयाबी
● आरोपी को ग्राम मोपर में अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार
● आरोपी से ₹5170 कीमत मूल्य का 47 पाव देशी मसाला शराब किया गया जप्त
● किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में करें प्रदान

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 04.10.2025 को “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना सुहेला की पुलिस टीम द्वारा ग्राम मोपर में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया से ₹5170 कीमत मूल्य का 47 पाव देशी मसाला शराब जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सुहेला में धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- राहुल लहरी उम्र 21 साल निवासी ग्राम मोपर थाना सुहेला

Tagged:
[post-views]
Share
Now