बीजेपी के 8 साल पर लोकदल बोली कह सिर्फ धर्म के नाम पर नफरत फैलाई गई…..

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर हिंसा, पलायन, अवैध खनन के अलावा महंगाई चरम पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

चौधरी सुनील सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने आठ वर्षों में जनता के बीच में धर्म के नाम पर सिर्फ नफरत फैलाई है। उन्होंने कहा कि जनता को केवल वादे मिले, लेकिन हकीकत में विकास और सुशासन की स्थिति बदतर होती गई। अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ा है और महिलाओं, दलितों और कमजोर वर्गों पर अत्याचार हो रहा है।

लोकदल अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों और मजदूरों के हितों की अनदेखी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने केवल अपने चुनिंदा समर्थकों को फायदा पहुंचाया है, जबकि आम आदमी को कोई लाभ नहीं मिला है।

चौधरी सुनील सिंह ने उत्तर प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे भाजपा सरकार की विफलताओं को पहचानें और आगामी चुनावों में इसका जवाब दें। उन्होंने कहा कि लोकदल पार्टी उत्तर प्रदेश की जनता के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Share
Now