Join Us

अब विनेश ने भी खेलरत्न अर्जुन अवार्ड लौटया PM को भावनात्मक पत्र में कहा हम देश की बेटियां फैंसी विज्ञापन के लिए……

महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। सोशल मीडिया में अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा “मैं अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड वापस कर रही हूं। इस हालत में पहुंचाने के लिए ताकतवर का बहुत बहुत धन्यवाद।” इसके साथ ही उन्होंने उस खत की तस्वीर भी शेयर की है, जो उन्होंने पीएम मोदी को लिखा है। विनेश से पहले बजरंग पूनिया ने इसी तरह अपना पद्म श्री पुरस्कार वापस लौटाया था। वहीं, साक्षी मलिक पहले ही कुश्ती से संन्यास का एलान कर चुकी हैं।

भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव 21 दिसंबर को हुए थे। इसमें संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया था। इसके बाद साक्षी मलिक ने यह कहते हुए कुश्ती से संन्यास ले लिया कि फिर से बृजभूषण जैसा ही चुना गया है तो क्या करें? इसके बाद बजरंग ने पद्म श्री लौटाया और अब विनेश ने अपना खेल रत्न लौटा दिया है। पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह भी अपना पद्म श्री लौटाने की बात कह चुके हैं।

Share
Now