अब पंजाब के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल में बारिश की संभावना जताई गई है। जिसका असर पंजाब के कई जिलों में रहेगा,मानसून की रफ्तार धीमी पड़ चुका है। लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। वहीं पिछले एक सप्ताह से सुस्त चल रहा मानसून शनिवार को अचानक जमकर बरसा।
शनिवार को भी चंडीगढ़ और आसपास कई जिलों में जमकर बारिश हुई
पंजाब में दो दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। महीने के आखिरी तीन से चार दिनों में भी तेज बारिश हो सकती है। वहीं शनिवार को भी चंडीगढ़ और आसपास कई जिलों में जमकर बारिश हुई। बारिश की वजह से जलभराव की स्थिति बन गई। लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। कई जिलों में तेज हवाओं के बीच जोरदार वर्षा हुई। इससे सड़कों पर जलभराब की स्थिति बन गई।
जहां चंडीगढ़ में सबसे अधिक 27.7, लुधियाना में 22, एसबीएस नगर में 3.5, बरनाला में 2.0, पटियाला में 1.0 व फिरोजपुर में 1.0 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार बने हुए हैं।
चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार 25 व 26 अगस्त को राज्य के कई इलाकों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है
तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कुछ इलाकों में शनिवार को हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। इससे गर्मी से राहत नहीं मिली। फरीदकोट का तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का मानना है कि 2 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। 27 अगस्त के बाद मौसम में बदलाव आएगा,जालंधर के रामामंडी सहित कई इलाकों में तेज वर्षा हुई। मौसम विभाग चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार 25 व 26 अगस्त को राज्य के कई इलाकों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। महीने के आखिरी तीन से चार दिनों में भी तेज वर्षा हो सकती है। अनुमान है कि अगस्त में वर्षा का कोटा भी पूरा हो जाएगा,दो दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी है, बादल आज भी छाए रहने की आसार हैं।
रिपोर्ट:-अमित कुमार सिन्हा