अब सहारनपुर पुलिस का वन माफियाओं पर शिकंजा खैर की 11 टन लकड़ी के साथ 2 दबोचे…

उत्तर प्रदेश में इस वक्त चुनावी सरगर्मी जोरों पर हैं खास तौर से पश्चिमी यूपी में चुनाव बिल्कुल करीब है लेकिन सहारनपुर पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसे हुए हैं इसी कड़ी में आज सहारनपुर कि गागा लेडी थाना पुलिस ने 2 माफियाओं को 11 टन खैर की अवैध लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर व पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में आगामी चुनाव के दृष्टिगत चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में दि0 05.02.2022 को थानाध्यक्ष सन्दीप बालियान द्वारा मय हमराहियान व0उ0नि0 नवीन कुमार सैनी व उ0नि0 राहुल देशवाल व है0का0 632 उत्तम राठी व का0 1128 अजय राठी के 02 अभियुक्तो 01.बिलाल पुत्र सीदा नि0 खुरगान थाना कैराना जनपद शामली 02.शावेज पुत्र रियासत नि0 धलापड़ा थाना गंगोह जनपद सहारनपुर को 11050 kg खैर की प्रतिबंधित लकड़ी (कीमत करीब 20 लाख रुपये) व मय एक अदद ट्रक मय 65000 रु0 सहित देहरादून – यमुनानगर हाईवे फ्लाईओवर के पास मुजफ्फरनगर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पताः-
1-बिलाल पुत्र सीदा नि0 खुरगान थाना कैराना जनपद शामली।
2-शावेज पुत्र रियासत नि0 धलापड़ा थाना गंगोह जनपद सहारनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
1-11050 Kg खैर की प्रतिबंधित लकड़ी (कीमत करीब 20 लाख रुपये)
2-एक अदद ट्रक नं0 HR55 G 7087
3-65000 रुपये नकद
गिरफ्तार अभियुक्तो का आपराधिक इतिहासः-
1-मु0अ0सं0 55/22 धारा 379/411/420/467/468/471 भादवि व 26/41/52 भारतीय वन अधि0 1927 थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1-थानाध्यक्ष श्री सन्दीप बालियान, थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर।
2-व0उ0नि0 श्री नवीन कुमार सैनी, थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर।
3-उ0नि0 श्री राहुल देशवाल, थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर।
4-है0का0 632 उत्तम राठी, थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर।
5-का0 1128 अजय राठी, थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर।

Share
Now