अब मुकेश बना दरिंदा! इंटर कास्ट मैरिज के 26 दिन बाद अपनी ही पत्नी को मार डाला….

इंटरकास्ट मैरिज के 26 दिन बाद ही नव विवाहिता को पति ने मार डाला। वह पति के आगे गिड़गिड़ाती रही। कहती रही- माफ कर दो, अब ऐसा नहीं करूंगी। फिर भी पति का दिल नहीं पसीजा और उसने गला रेत दिया। पति की कपड़े की दुकान है। उसने लाश को बोरे में भरा और स्कूटी से ही ठिकाने लगा आया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। उधर, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अजमेर का है।

पड़ोसियों ने बॉडी ले जाते देखा
क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र के द्वारका नगर गली नंबर-4 में रहने वाले मुकेश सिंधी (34) की नया बाजार में कपड़े की दुकान है। 26 दिन पहले ही मुकेश की शादी भगवान गंज स्थित यूआईटी कॉलोनी की रहने वाली जेनिफर (32) से हुई थी। दोनों अलग-अलग जाति के हैं। अरेंज मैरिज हुई थी। पड़ोसियों ने बताया- बुधवार सुबह करीब 11 बजे पति-पत्नी के बीच लड़ाई हो रही थी। जेनिफर कह रही थी कि माफ करो, अब ऐसा नहीं करूंगी। फिर आवाज आनी बंद हो गई। कुछ समय बाद मुकेश घर से बाहर निकल गया। फिर घर आया और एक बोरा लेकर बाहर निकला। बोरा स्कूटी पर रखते समय गिर गया। इस बीच पड़ोसी ने बोरे में जेनिफर की बॉडी देख ली। फौरन पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस को देख भागने लगा
मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़कर खोला तो खून के निशान मिले। इस दौरान मुकेश भी घर पहुंचा। पुलिस को देख भागने लगा। उसे कलेक्ट्रेट के पास से पकड़ा गया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस पूछताछ में पति ने बताया- उसने पत्नी का मर्डर कर दिया है। उसकी बॉडी को पुष्कर में फेंक दिया है। शव बरामद कर लिया गया है।

मर्डर की सूचना के बाद घटनास्थल पर पड़ोसी जमा हुए। पड़ोसियों ने ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़कर सबूत जुटाए।
इंटरकास्ट हुई थी मैरिज

घटना द्वारका नगर गली नंबर 4 की है। दोनों ने 26 दिन पहले ही इंटरकास्ट शादी की थी। सारे पड़ोसी भी शादी में शामिल हुए थे। दोनों पति-पत्नी घर से बाहर नहीं निकलते थे। किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। पड़ोसियों के अनुसार, पति को स्कूटी पर बोरा ले जाते समय रोका तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। तेज रफ्तार में चला गया।

कपड़ा कारोबारी मुकेश सिंधी का घर। आरोप है कि इसी घर में बुधवार को मुकेश ने गला रेतकर अपनी पत्नी जेनिफर की हत्या कर दी। 26 दिन पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

पुलिस ने देखा घटनास्थल
क्रिश्चियन गंज थाने के एएसआई मुन्नीराम गोयल, एसआई कुंभाराम द्वारका नगर गली नंबर 4 पहुंचे। उन्होंने मौके पर जानकारी जुटाई। पुलिस जांच में सामने आया कि मुकेश ने तीन साल पहले ये घर खरीदा था। घर बंद ही रहता था। शादी के बाद मुकेश और जेनिफर इस घर में रह रहे थे। मुकेश की मां एक-दो बार घर पर मिलने आई थी।

Share
Now