कुख्यात अपराधी विकास दुबे गैंग को मिला नया कप्तान- जानिए कौन संभालेगा कमान..…

  • धर्मेन्द्र उर्फ हीरू दुबे कुख्यात विकास दुबे गैंग का नया लीडर होगा।
  • शुक्रवार को चौबेपुर थाने में 30 आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में एफआईआर दर्ज की है।
  • गैंगस्टर एक्ट की धारा में जेल गई आरोपित…
  • अब विकास दुबे का गैंग हीरू के नाम से जाना जाएगा। 

धर्मेन्द्र उर्फ हीरू दुबे कुख्यात विकास दुबे गैंग का नया लीडर होगा। शुक्रवार को चौबेपुर थाने में 30 आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में एफआईआर दर्ज की है। गैंगस्टर एक्ट की धारा में जेल गई आरोपित महिलाओं को शामिल नहीं किया गया है। इस गैंग में हीरू दुबे को गैंग लीडर बनाया गया है। अब विकास दुबे का गैंग हीरू के नाम से जाना जाएगा। 

बिकरू कांड के बाद पुलिस ने इस मामले में 6 एनकाउंटर किए। जिसमें विकास दुबे समेत उसके गुर्गे मारे गए। इसी के साथ पुलिस ने 36 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसके बाद पुलिस इस गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की लिखापढ़ी कर रही थी। बीते कई दिनों से पुलिस को गैंग लीडर की तलाश थी मगर पुलिस आरोपितों में लीडर को तय नहीं कर पा रही थी। शुरुआत में गुड्डन त्रिवेदी और जिलेदार के बीच पुलिस ने लीडर चुनने का मन बनाया मगर बाद में हीरू दुबे को लीडर बना दिया गया।

अमर और प्रभात जितना खतरनाक
एसपी ग्रामीण ने बताया कि हीरू दुबे, अमर दुबे और प्रभात मिश्रा जितना ही खतरनाक है। उन्होंने कहा कि हीरू दिमाग से ही आपराधिक किस्म का है। अपराध करने में उसे मजा आता है। वह स्थितियों को भांपकर अपने अपराध करने के तरीकों में बदलाव करता रहता है। एसपी ने बताया कि अबतक उसके खिलाफ एक दर्जन मामलों की जानकारी मिली है। आसपास के जिलों से भी उसका क्राइम रिकार्ड निकलवाया जा रहा है। 

यह होगा हीरू दुबे का गिरोह 
श्यामू बाजपेई, छोटू शुक्ला उर्फ अखिलेश, राहुल पाल, जहान सिंह, दयाशंकर अग्निहोत्री, शशिकांत उर्फ सोनू पाण्डेय, शिव तिवारी उर्फ आशुतोष, विष्णु पाल उर्फ जिलेदार, राम सिंह यादव, रामू बाजपेई, गोपाल सैनी, उमाकांत उर्फ गुड्डन उर्फ बउआ, शिवम दुबे, बाल गोविंद, संजय दुबे, सुरेश वर्मा, अरविन्द त्रिवेदी, शिवम दुबे उर्फ दलाल, मनीष, धीरज उर्फ धीरू,  रमेश चन्द्र, गोविंद सैनी, नन्हू यादव, बल्लू मुसलमान, राजेन्द्र कुमार, सोनू उर्फ सुशील तिवारी, अखिलेश दीक्षित, जयकांत बाजपेई और प्रशांत शुक्ला।  

विकास दुबे की पत्नी बोली बिकरू में किया गया हमारी जमीन पर कब्जा

कानपुर के बिकरू में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपित विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे शुक्रवार को बिल्हौर तहसील और एंटी डकैती कोर्ट माती पहुंची। एसडीएम से मुलाकात कर बिकरू की एक जमीन पर कब्जा होने की शिकायत दर्ज कराई। बाकी जमीनों की जानकारी लेने के बाद उनमें वारिसानों का नाम चढ़वाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने वाहन और कुछ सामान रिलीज करने के लिए भी एप्लीकेशन दी। 

रिचा सुबह सबसे पहले एंटी डकैती कोर्ट माती पहुंची। उसके साथ बड़ा बेटा आकाश और लखनऊ से आया आया वकील भी था। कोर्ट में जज के सामने वाहन और सामान रिलीज करने की गुहार लगाई। अदालत ने सुनवाई के लिए 29 अक्तूबर की तिथि दी। कुछ समय रुकने के बाद रिचा बिल्हौर तहसील पहुंची। वहां एक वकील किया और एसडीएम पीएन सिंह से मुलाकात की। रिचा ने उनसे कहा कि बिकरू में उनकी जमीन दूसरे समुदाय के लोगों ने कब्जा कर ली है।

Share
Now