1-2 नहीं बल्कि महिला ने दिया इतने बच्चों को जन्म कि बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड- जानिए कहां..

  • दक्षिण अफ्रीका में एक महिला ने 10 बच्‍चों को जन्‍म दिया है।
  • अगर डॉक्‍टर इन बच्‍चों के जन्‍म की पुष्टि करते हैं तो यह अपने आप में विश्‍व रेकॉर्ड होगा।
  • अभी एक महीने पहले ही माली की एक महिला ने मोरक्‍को में 9 बच्‍चों को जन्‍म दिया था।
  • बताया जा रहा है कि दक्षिणी अफ्रीकी महिला गोसिअमे थमारा सितोले (37) ने 10 बच्‍चों को जन्‍म दिया है।
  • इनमें से सात बेटे और तीन बेटियां हैं

डरबन

जुड़वा बच्चे होना आज के समय में आम बात है, क्योंकि कभी-कभी एक ही बार कई बच्चों के जन्म लेने की खबरें आ चुकी हैं। मगर इस बार एक महिला ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया है। साउथ अफ्रीका की 37 वर्षीय महिला ने दावा किया है कि उसने 10 बच्चों को जन्म दिया है।

अगर यह बात सही होती है और डॉक्टर्स इसकी पुष्टि करते हैं तो यह अपने आप में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा। क्योंकि इससे पहले 9 बच्चे जन्म देने का रिकॉर्ड माली की महिला के नाम है, जिसने मई में ही यह रिकॉर्ड कायम किया था। 

गोसियामे थमारा सिथोले ने दावा किया है कि उसने 7 लड़के और 3 बेटियों को जन्म दिया है। उसके पति टेबेगो त्सोतेत्सी के मुताबिक, 7 जून को प्रिटोरिया के एक अस्पताल में सिजेरियन सर्जरी द्वारा बच्चों को जन्म दिया गया। हालांकि, प्रेग्नेंसी के दौरान डॉक्टरों ने शुरुआत में कहा था कि सिथोले के पेट में 6 बच्चे पल रहे थे, मगर बाद में स्कैन से 8 बच्चों की बात सामने आई और जब महिला की डिलीवरी हुई तो दस बच्चे पाए गए।

Share
Now