झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
SIR के बाद बूथ संख्या 27 की मतदाता सूची का किया प्रकाशन दिनांक 16/12/2025 झालावाड़ // बूथ संख्या 27 की नवीन मतदाता सूची का बूथ पर किया प्रकाशन प्रत्येक बूथ पर लगभग 1000 मतदाता रहेंगे, आज बी एल ओ नरेंद्र पाटीदार एवं सहायक परमेश्वर मेघवाल ने वार्ड पार्षद इनाम जफर सहित संबंधित वार्ड के मतदाताओं की मौजूदगी में सूची का प्रकाशन करवाया, इस बूथ पर 507 पुरुष मतदाता एवं 444 महिला मतदाता सूची में सम्मिलित किए गए है , जो नए मतदाता 18 वर्ष के हो गए है वो भी बी एल ओ संपर्क कर अपना डॉक्यूमेंट जमा करवा कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते है , इस मौके पर निरंजन प्रजापति, आजाद खान, शाबान खान, नकुल प्रजापति , अहमद बैग , सिराज खान सहित, अन्य मौजूद रहे /






