झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट की PEAR (पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान) इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन दिनांक 02 दिसम्बर, 2025 को सम्पन्न हुआ। नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष शिवराम बैरवा तथा महासचिव श्रीमती शैलजा वर्मा के नेतृत्व में इकाई नई ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी।
आज दिनांक 03 दिसम्बर, 2025 को कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट में नव नियुक्त मुख्य अभियंता डी.के. मित्तल का PEAR इकाई की नई कार्यकारिणी एवं सदस्यों द्वारा पारम्परिक तरीके से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी ने मुख्य अभियंता का इकाई के पदाधिकारियों से औपचारिक रूप से परिचित कराया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकारिणी ने मुख्य अभियंता मित्तल के समक्ष कनिष्ठ अभियंताओं की लम्बित मांगों के शीघ्र निराकरण हेतु अनुरोध किया। साथ ही हाल ही में थर्मल कॉलोनी में हुई चोरी की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने का आग्रह किया गया, ताकि कॉलोनीवासियों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हो सके।
मुख्य अभियंता डी.के. मित्तल ने सभी अभियंताओं का उत्साह देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा सभी मांगों एवं उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।
PEAR इकाई ने विश्वास व्यक्त किया है कि मुख्य अभियंता के कुशल मार्गदर्शन एवं नई कार्यकारिणी के सक्रिय प्रयासों से कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत अभियंताओं की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे तथा प्लांट की कार्यक्षमता में और अधिक वृद्धि होगी।






