(दीपक यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश)
(हमीरपुर सुमेरपुर)। धोखाधड़ी करके तय धनराशि नहीं देने के बाद बैनामा अधिक जमीन का करा लेने पर वृद्धा की तहरीर पर पुलिस ने सीओ सदर के आदेश पर कस्बे में लवजेहाद, गैंगरेप, धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके विवेचना शुरु की है।
कस्बे के वार्ड संख्या 7 चांद थोक निवासी फूलमती सिंह ने सीओ सदर राजेश कमल को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसने देवगांव मार्ग स्थित अपनी जमीन का 5 बिस्वा सौदा 10 लाख में कस्बा निवासी फहीमुद्दीन उर्फ लाला, ऐनुउद्दीन उर्फ मौलाना, अफान से किया था। इन्होंने 5 बिस्वा की जगह एक बीघा जमीन का धोखाधड़ी करके बैनामा करा लिया और 10 लाख की जगह महज 6 लाख रुपए थमा दिए। वृद्धा का आरोप है कि वह दिसम्बर 25 को बकाया रुपए मांगने गई थी तब उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट गाली गलौज की और दोनों पुत्रों को जान से मारने की धमकी दी। सीओ सदर के आदेश पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 319(2), 318(4), 316(2),61(2),308(4), 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत करके विवेचना शुरू की है।






