Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

नावकोठी पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, हत्या के प्रयास में थे नामजद

नावकोठी नावकोठी पुलिस ने विभिन्न गाँव से दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी समसा के जय जय राम महतो उर्फ टुकिया तथा हसनपुर बागर के नवीन महतो है। टुकिया पर बखरी थाना कांड संख्या 30/01 तथा नवीन महतो पर नावकोठी थाना कांड संख्या 51/12 के तहत हत्या के प्रयास से तहत नामजद था। लंबी अवधि से न्यायालय में उपस्थित नहीं होने से एनबीडब्लू वारंट जारी किया था। इस गिरफ्तारी में एस आई मनोज प्रसाद, विश्वजीत कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Share
Now