Home / Updates / देहरादून में कुदरत का कहर! 10 से ज्यादा मौतें, खंभों पर चढ़ जान बचाते दिखे लोग – रोंगटे खड़े कर देने वाला video…..

देहरादून में कुदरत का कहर! 10 से ज्यादा मौतें, खंभों पर चढ़ जान बचाते दिखे लोग – रोंगटे खड़े कर देने वाला video…..

देहरादून में देर रात आसमान ने ऐसा कोहराम मचाया कि पूरा शहर दहशत में आ गया। अचानक बादल फटने से आसन नदी उफान पर आ गई और चारों तरफ पानी ही पानी फैल गया। तेज बारिश और बढ़ते जलस्तर ने हालात इतने बिगाड़ दिए कि अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं।

फुलेट गांव में मकान ढहा, मजदूर दबे

शहर से करीब 18 किलोमीटर ऊंचाई पर बसे फुलेट गांव में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक मकान अचानक ढह गया और उसके मलबे में आठ मजदूर दब गए। स्थानीय लोगों ने दो मजदूरों को किसी तरह निकाल लिया, लेकिन बाकी को बचाने में राहत दलों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऊंचाई पर बसे इस गांव तक पैदल चढ़ाई कर पहुंचना ही राहत टीमों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

बिजली के खंभों पर चढ़कर बचाई जान

स्थिति इतनी भयावह थी कि ठाकुरपुर में लोग अपनी जान बचाने के लिए बिजली के खंभों और ऊंची जगहों पर चढ़ गए। रातभर NDRF की टीमें पानी और अंधेरे से जूझती रहीं और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

येलो अलर्ट और तेज बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने देहरादून, चमोली, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल समेत कई जिलों के लिए 21 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में भी तेज बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

सड़कें और पुल बह गए, यातायात ठप

लगातार बारिश के कारण मसूरी-देहरादून मार्ग बंद हो गया है। कई जगह वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं और पुलिस ने लोगों से इस मार्ग पर यात्रा न करने की अपील की है।
इधर प्रेमनगर में नंदा की चौकी पुल का बीच का हिस्सा ढहने से विकासनगर और सेलाकुई का संपर्क पूरी तरह टूट गया है।

राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन ने लोगों को घरों में सुरक्षित रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की चेतावनी दी है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now