Home / News / राष्ट्रीय संत स्वामी कमलदास जी बापू आज अपने गुरु आश्रम जानकी कुण्ड पहुँचे….

राष्ट्रीय संत स्वामी कमलदास जी बापू आज अपने गुरु आश्रम जानकी कुण्ड पहुँचे….

चित्रकूट: राजस्थान के अलवर से अपने मूल निवास रामधाम आश्रम शिवरामपुर जिला चित्रकूट उत्तर प्रदेश पधारे हुए श्री शिवमहापुराण कथा के राष्ट्रीय कथा वाचक राष्ट्रीय संत स्वामी कमलदास जी बापू आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती ज्ञानवती देवी मिश्रा एवं अपने पुत्र शिवकुमार मिश्रा के साथ श्री रघुवीर मंदिर बडी गुफा जानकी कुण्ड चित्रकूट पहुंचकर अपने गुरु श्री श्री 1008 श्री चतुर्भुज दास जी महाराज का दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बापू जी ने कहा कि प्रत्येक वस्तु अथवा व्यक्ति को सम्मान देने की आदत समाज में दूसरों की नजरों में आपके सम्मान को बढ़ा देती है। यदि तिरस्कृतों, उपेक्षितों और परित्यक्तों के लिए आपके हृदय में प्रेम है तो निश्चित ही ऐसा उदार व्यक्तित्व भगवान महादेव की तरह समाज में पूजनीय अवश्य बन जाता है। भगवान महादेव के जीवन में धतूरे को स्थान है तो यहाँ भाँग और आक जैसै दुर्गंध युक्त वस्तुओं को भी स्थान है।
भगवान महादेव के जीवन में कालकूट विष को भी स्थान है तो यहाँ सर्प जैसे जन्मजात जहरीले प्राणी को भी स्थान है व यहाँ भूत प्रेतों को भी स्थान है। भगवान महादेव के जीवन में सबकी स्वीकारोक्ति है।
सबका सम्मान करना सीखिए क्योंकि सम्मान दिए बिना किसी को सम्मान नहीं मिला करता है। प्राणी मात्र से प्रेम और प्राणी मात्र का हित ही शिव बनने का एकमात्र मार्ग है।
सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद दुःखमाप्नुयात्।।

Tagged:
[post-views]
Share
Now