गुरुग्राम में नमाज विवाद अब जबरदस्ती भारत माता की जय के लगवाए नारे तब पढ़ने दी नमाज…देखें वीडियो….

हरियाणा के गुरुग्राम में खुले में नमाज़ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को दक्षिणपंथी समूह के कार्यकर्ताओं और नमाज अदा करने आने वाले लोगों के बीच ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने को लेकर तीखी बहस हुई। संघर्ष के कई वीडियो सामने आए हैं और बताया जाता है कि ये उद्योग विहार में शूट किये गए हैं। इनमें दिख रहा है कि पुलिस स्थल पर पहुंच रही है और दोनों समूहों से बातचीत कर रही है।

दोनों पक्षों में गर्मागर्म बहस
इन वीडियोज में दोनों पक्षों के बीच गर्मागर्म बहस सुनने को मिल रही है। एक व्यक्ति नमाज़ अदा करने आने वाले लोगों से कहते सुना गया कि इसे भारत माता की जय क्यों नहीं कह सकते हो? क्या पाकिस्तान में रहते हो। एक अन्य युवक कह रहा है कि हम तुम लोगों को बाध्य करेंगे और तुम्हें भारत माता की जय कहनी ही पड़ेगी। इस दौरान एक मुसलमान युवक कहता है कि हम लोग नमाज पढ़ने जा रहे हैं। आप लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं। हालांकि उसकी बात अनसुनी कर दी जाती है। इसके बाद यह पक्ष भारत की माता की जय के नारे लगाता नजर आ रहा है। वहीं इस मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस ने अबतक कोई बयान जारी नहीं किया है।

सेक्टर 37 के मैदान में जाने से परहेज
इस बीच, शहर में मस्जिदों की कमी के चलते प्रशासन ने नमाज़ अदा करने के लिए जिन स्थानों को चिन्हित किया है, उनमें से ज्यादातर स्थानों पर नमाज हुई है। बहरहाल, मुसलमानों ने सेक्टर 37 के मैदान में जाने से परहेज़ किया, जहां हिंदू धार्मिक कार्यक्रम चल रहा है। सेक्टर 37 का मैदान उन 20 स्थलों में शामिल है, जिसे प्रशासन ने जुमे (शुक्रवार की) की नमाज के लिए चिन्हित किया है।

Share
Now