Home / News / विकास खंड पुवारका के कैलाशपुर में ‘मेरा गाँव मेरा विद्यालय’ कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा

विकास खंड पुवारका के कैलाशपुर में ‘मेरा गाँव मेरा विद्यालय’ कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा

सहारनपुर: विकास खंड पुवारका,कैलाशपुर जनपद सहारनपुर स्थित पी.एम.जी. उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 को “मेरा गाँव मेरा विद्यालय” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहारनपुर कुमारी कोमल ने की।

कार्यक्रम में डी.सी. अरविंद, डी.सी. वैभव जैमिनी, डी.सी. अतुल कुमार एवं डी.सी. विकास सैनी सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य आयोजक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती शमा परवीन रहीं, जबकि संचालन श्रीमती रेखा रानी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री धर्म सिंह सैनी रहे। वहीं महानगर अध्यक्ष श्री शीतल बिशनोई, ब्लॉक प्रमुख कुलबीर राणा एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेश जौहरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त ए.आर.पी. डॉ. अजय कुमार, अर्चना रानी, मंडल उपाध्यक्ष विनीत गर्ग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट शमीम अहमद

Tagged:
[post-views]
Share
Now