हिंदुओं के पावन पर्व होली पर जुम्मे की नमाज का समय दोपहर बाद करने के निर्णय का आह्वान कर शांति और सद्भावना का संदेश देने पर शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी जी से आज समाजसेवियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुष्प गुच्छ देकर शांति और सौहार्द का संदेश देने के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी जी ने कहा कि गंगा जमुना तहजीब ही इस देश की असली पहचान है और हमें परस्पर एक दूसरे से सद्भावना रखनी चाहिए और अमन चैन से रहकर अपने देश की तरक्की के लिए कार्य करना चाहिए। प्रतिनिधि मंडल में शामिल समाजसेवी मोहन खत्री सुजाता पॉल सत्य प्रकाश चौहान, पंकज सिंह क्षेत्री, सुनील थपलियाल ने शहर काजी के इस निर्णय पर उनका आभार व्यक्त किया।
होली पर जुम्मे की नमाज का वक्त बदलने एवं शांति सद्भावना को प्रेरित करने के लिए मुस्लिम धर्म गुरुओं का किया गया आभार व्यक्त….
