Home / News / सांसद जन संवाद पद यात्रा (चतुर्थ चरण)

सांसद जन संवाद पद यात्रा (चतुर्थ चरण)

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि झालावाड-बारा सासद दुष्यत सिंह का संसदीय क्षेत्र झालावाड़ में चार दिवसीय सांसद जन संवाद पद यात्रा के चतुर्थ चरण का शुभारम्भ दिनांक 09 अप्रैल गुरुवार को प्रात 10 बजे कामखेड़ा बालाजी धाम में पूजा अर्चना, देव दर्शन कर पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की गौरव मय उपस्थिति में पद यात्रा का शुभारम्भ होगा।
श्याम सुन्दर शर्मा ने बताया कि प्रथम दिवस 09 अप्रैल गुरुवार को पद यात्रा का प्रारम्म कामखेड़ा बालाजी से प्रारंभ होकर जावर में रात्रि विश्राम एवं प्रथम पड़ाव द्वितीय दिवस 10 अप्रैल शुक्रवार को जावर से प्रारम्भ होकर कर समरोल पट्टी चौराहा में रात्रि विश्राम तृतीय दिवस 11 अप्रैल शनिवार को समरोल पट्टी चौराहा से प्रारम्भ होकर मनोहरथाना में रात्रि विश्राम एवं चतुर्थ दिवस 12 अप्रैल को संडास से प्रारंभ होकर दांगीपुरा में पड़ाव रहेगा !
सांसद जन संवाद यात्रा में जिला व मंडल पधादिकारी , कार्यकर्ता, जन प्रतिनिधि व क्षेत्रिय नागरिक बन्धु सम्मिलित राहेंगे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now