यूक्रेन के खिलाफ और आक्रामक रूस चारों दिशाओं से हमला करने का आदेश….

Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन के खिलाफ रूस का सैन्य अभियान लगातार जारी है। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार को हमला कर दिया और सरकारी क्वार्टरों के निकट गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें गूंज रही थी। इस युद्ध में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। रूस की इस कार्रवाई से यूरोप में व्यापक युद्ध की आशंकाएं पैदा हो गई है और साथ ही उसे रोकने के लिए दुनियाभर में प्रयास भी शुरू हो गए हैं। इस बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की संपत्तियां जल्द जब्त हो सकती हैं। 27 देशों वाला यूरोपीय संघ इस संबंध में सहमति के बेहद करीब है। लग्जमबर्ग के विदेश मंत्री जीन एसेलबोर्न ने शुक्रवार को यह दावा किया। आपको यह भी बता दें क यूक्रेन सरकार ने शुक्रवार को दावा किया कि रूस ने पिवडेन्नी के ब्लैक सी बंदरगाह के पास दो विदेशी जहाजों पर गोलीबारी की

रविवार सुबह तक पहुंचेगी दूसरी उड़ान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि दिल्ली के लिए दूसरी उड़ान रविवार सुबह होने की उम्मीद है। हम अपने बच्चों को यूक्रेन की सीमाओं तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। भारतीय दूतावास के अधिकारी उन्हें सीमाओं से पड़ोसी देशों के हवाई अड्डों तक ले जा रहे हैं।

बुखारेस्ट से दूसरी उड़ान दिल्ली के लिए रवाना

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बताया कि बुखारेस्ट से दूसरी उड़ान 250 भारतीय नागरिकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।

Share
Now