अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
लोकेशन//पुरेना
कंवर और बिंझवार समाज को मिली सौगात, विधायक फूल सिंह राठिया ने किया भूमिपूजन
पुरेना में विकास की नई इबारत, विधायक राठिया ने रखी निर्माण कार्यों की नींव
एंकर//रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूल सिंह राठिया की सक्रियता और जनसेवा की प्रतिबद्धता एक बार फिर ग्राम पंचायत पुरेना (मड़वारानी) में देखने को मिली। उनके मुख्य आतिथ्य में आज पंचगण कंवर समाज के लिए 20 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण तथा बिंझवार समाज के सामुदायिक भवन में 15 लाख रुपए की लागत से अहाता निर्माण कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य रूप दिया।
भूमिपूजन के दौरान विधायक फूल सिंह राठिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी समाजों के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लिए बनाए जा रहे ये भवन और शेड न केवल सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहायक होंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाना है और इसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
सभी ने विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
वहीं कंवर एवं बिंझवार समाज के सदस्यों ने इस निर्माण कार्य को अपनी लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति बताया और विधायक के प्रति आभार प्रकट किया।






