बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती आज पार्टी के संस्थापक काशीराम की पुण्यतिथि पर राजधानी लख़नऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती की महा रैली हो रही है। आज पूरा लखनऊ नीले रंग से पटा हुआ है। काशीराम स्मारक पर भव्य मंच तैयार किया गया है, रैली में प्रदेश भर से लाखो लोगो की पहुँचने की उम्मीद की जारी है ,बसपा संघटन ने 5 लाख लोगो के जुटने का दावा किया।
भव्य रैली से बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और इस बार राज्य में पांचवीं बार बसपा की सरकार बनेगी।
लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा
मैंने कभी सत्ता के लिए समझौता नहीं किया और न आगे करूंगी। इस बार बसपा सरकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और सपा दोनों ही जनता के मुद्दों से भटक चुकी हैं। बसपा ही एकमात्र पार्टी है जो दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सच्ची लड़ाई लड़ रही है। मायावती ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील की और कहा कि “जनता अब महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था से तंग आ चुकी है। यह भी इशारा किया कि इस बार बसपा का फोकस ग्राम पंचायतों और युवाओं पर रहेगा। मायावती ने कहा कि जब बसपा की सरकार बनेगी तो “हर वर्ग के हित में नीतियां बनाई जाएंगी और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।






