
झारखण्ड एथलेटिक्स संघ का कैलेंडर
राज्य तकनीकी कमिटी का पुनर्गठन टोक्यो ओलंपिक में भारतीय एथलेटिक्स टीम मैनेजर डॉ मधुकांत पाठक का स्वागत समारोह
साहिबगंज:-झारखण्ड एथलेटिक्स संघ के द्वारा 28 अगस्त को देवघर में झारखण्ड एथलेटिक्स संघ की स्पेशल जेनरल मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व राज्य तकनीकी चेयरमेन रियाज खान के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर बैठक प्रारंभ की गई जिसमें झारखण्ड की खेल प्रतिभाओ को निखारने एवम् भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा आगामी राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप , राष्ट्रीय सीनियर,राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री, राष्ट्रीय रेस वॉक समेत अन्य प्रतियोगिताओं में झारखण्ड टीम की भागीदारी हेतु सर्वसम्मति से झारखण्ड एथलेटिक्स संघ का कैलेंडर फाइनल किया गया।
1जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप सभी जिलों में सितंबर 2021
2अंडर 23 आयु वर्ग राज्य एथलेटिक्स ओपन ट्रायल ,रांची 6 सितम्बर 2021
3.झारखण्ड जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप बालक/बालिका अंडर 14/16/18/20 आयु वर्ग मधुपुर 2 से 5 अक्टूबर 2021
4.झारखण्ड सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप,गुमला संभावित नवंबर 2021
5.झारखण्ड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप बालक/बालिका अंडर 14/16/18/20 आयु वर्ग एवम् महिला, पुरुष ,गढवा 12 दिसंबर 2021
6प्रथम झारखण्ड रेस वॉक चैंपियनशिप बालक/बालिका अंडर 16/18/20 आयु वर्ग एवम् महिला, पुरुष , दुमका 19 दिसंबर 2021
साथ ही झारखंड राज्य तकनीकी पदाधिकारी कमिटी का पुनर्गठन किया गया।
अध्यक्ष-उमा शंकर जायसवाल
उपाध्यक्ष -योगेश प्रसाद
कन्वेनर-अनवर हुसैन
सदस्य-अशोक भट्टाचार्य
सदस्य-करण सिंह
सदस्य -प्रभात रंजन तिवारी
देवघर जिला एथलेटिक्स संघ एवम् जिला ओलंपिक संघ के तत्वाधान में आयोजित झारखण्ड एथलेटिक्स संघ का एस.जी. एम. सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें टोक्यो ओलंपिक में भारतीय एथलेटिक्स टीम के मैनेजर सह झारखण्ड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक,जेए एके महासचिव सीडी सिंह,सीई ओएस के पाण्डेय एवम् विभिन्न जिलों के अध्यक्ष,सचिव आर आर मिश्रा,वरुण कुमार, अशोक कुमार,अजित कुमार, सिकंदर महतो,अजय नायक,अरविन्द कुमार,राकेश कुमार सिंह,रितेश झा,प्रभात रंजन तिवारी,शशांक भूषण सिंह नीरज कुमार राय,सरोज कुमार, विवेक कुमार सिंह,पंकज भलोटिया तथा देवघर जिला संघ के रितेश केशरी,कृष्ण कुमार, नवीन कुमार,शर्मा,गिरिधारी यादव,मनोज मिश्रा,सुरेश साह, राजेन्द्र कुमार,नीतीश सिंह राजपूत,प्रभाकर सा समेत अन्य उपस्थित थे।सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन का झारखण्ड एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह देवघर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष आशीष झा ने किया।